फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लाख 58 हजार किताबों की पहली खेप जिले में आई

विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। नए शैक्षिक सत्र में नौवें दिन किताबों की पहली खेप जिले में आई। पहली खेप में करीब एक लाख 58 हजार किताबें प्राप्त हुई है। जिसमें 70 हजार किताबें कक्षा एक से तीन तक की है। इन किताबों को बीआरसी के माध्यम से वितरित किया जाएगा। अभी तक बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ रहे थे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 648 पूर्व माध्यमिक विद्यालय, 1478 प्राथमिक एवं 13 कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब दो लाख 68 हजार, 221 छात्रों को किताबों के वितरण के लिए शिक्षा विभाग की ओर से मांग पत्र भेजा गया था। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क किताबें शासन की ओर से वितरित कराया जाता है। पहली खेप में करीब 1 लाख 58 हजार किताबें प्राप्त हुई हैं। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि सभी छात्रों को नई किताबें वितरित कराया जाएगा। कक्षा एक दो और तीन के कलरव, दो और तीन के लिए गिनतारा, कक्षा तीन के लिए हमरा परिवेश और रेन्वो प्राप्त हुआ है। इसकी संख्या 70 हजार होगी। अन्य विषय की किताबों की गणना कराई जा रही है। सभी किताबें प्राप्त होने के बाद किताबों का वितरण करने का कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें