फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विश्व पर्यटन दिवस पर लुंबिनी के होटलों में 15 प्रतिशत छूट की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सोसाइटी ऑफ ट्रैवल एंड टूर ऑपरेटर्स नेपाल (सोटो नेपाल), लुंबिनी प्रदेश की ओर से सोनौली से सटे नेपाल बेलहिया सीमा पारगमन स्थल पर पर्यटकों के स्वागत एवं पर्यटन प्रोत्साहन के लिए रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लुंबिनी में होटल में 15 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों के स्वागत के साथ पर्यटन क्षेत्र को डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बेलहिया सीमा से लुंबिनी तक मुफ्त बस सेवा शुरू करने की घोषणा की गई। इसके अलावा अन्नपूर्णा क्षेत्र की यात्रा पर जाने वाले चार विदेशी पर्यटकों को काठमांडो, पोखरा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए निःशुल्क पर्यटन पैकेज दिए गए।

आयोजकों ने नेपाल में पर्यटन की सुरक्षा को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि हाल में आई मानसूनी बाढ़ से देश के 77 जिलों में से केवल तीन जिले प्रभावित हुए हैं, जबकि शेष 74 जिलों में पर्यटन गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। पर्यटकों को नेपाल के सुरक्षित और खुले पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर होटल संघ नेपाल, लुंबिनी प्रदेश ने प्रदेश के होटलों में तत्काल प्रभाव से 15 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर नगरपालिका के मेयर इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि लुंबिनी का दुनिया भर में विशेष धार्मिक और पर्यटन महत्व है। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल रणनीति का प्रभावी उपयोग करने का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि होटल संघ नेपाल, लुंबिनी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ ने सीमा पर पर्यटकों के स्वागत को और सहज बनाने तथा जांच प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने होटल के कमरों के किराये में 15 प्रतिशत छूट की घोषणा भी की।

सिद्धार्थनगर उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्ण प्रसाद घिमिरे ने पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच प्रभावी साझेदारी की आवश्यकता बताई। सोटो नेपाल, लुंबिनी के अध्यक्ष संजय बाजिमाया ने कहा कि संगठन नेपाल में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने, पर्यटकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और पूरे देश में सुरक्षित पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर काम कर रहा है। इस मौके पर श्रीचंद गुप्ता, सुमन शर्मा, प्रकाश गिरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें