फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हुआ आयुष्मान भारत का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हुआ आयुष्मान भारत का शुभारंभ
विज्ञापन

जिले के एक लाख 47 हजार लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला अस्पताल व केएमसी डिजिटल हास्पिटल में रविवार को सांसद पंकज चौधरी ने आयुष्मान भारत योजना का शुुुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। जिले के एक लाख 47 हजार लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लाभार्थियों को ग्रीन कार्ड देते हुए उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की ओर से संचालित की जा रही है। इसके तहत चिह्नित लाभार्थी के परिवार के सभी सदस्यों को पांच लाख रुपये तक इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके तहत मिलने वाला कार्ड के माध्यम से जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश के नामित अस्पताल में भी मरीज इलाज करा सकते हैं। केएमसी डिजिटल हास्पिटल में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि गरीब परिवार के लोगों को योजना का लाभ आसानी मिल सके, इसके लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा योजना चलाई जा रही है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि इस योजना के तहत जिले में चयनित पांच अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध है। केएमसी डिजिटल हास्पिटल के ट्रस्टी विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा सरकार की इस योजना का लाभ गरीबों को मिलेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, डॉ. ठाकुर भरत प्रसाद, सीएमओं डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, सीएमएस डॉक्टर आरबी राम, एसीएमओ डॉ.राजेंद्र प्रसाद, डॉ.आईए अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें