फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच देशी शराब की दुकान खुलने का किया विरोध

विज्ञापन
wine
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को मऊपाकड़ मोहल्ले में नगर वासियों ने सड़क को जाम करने के बाद धरना प्रदर्शन किया और देशी शराब की भट्ठी को आबादी से दूर ले जाने की मांग की। मोहल्ले के सभी लोगों ने कहा कि आबादी के बीच शराब की भट्ठी रहेगी तो बहु बेटियों का घर से निकलना दुश्वार हो जाएगा। हर हाल में शराब की भट्ठी को आबादी से दूर किया जाए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के समझाने पर आक्रोशित मोहल्ले के लोग शांत हुए। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का हर हाल में समाधान होगा। लोगों ने चेतावनी दिया कि अगर शराब की भट्ठी नहीं हटी तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि शराब की भट्ठी भाजपा विधायक के रिश्तेदार की है। इस वजह से प्रशासन भी खामोश है। आबादी के बीच शराब की भट्ठी खुलना ठीक नहीं है। मोहल्ले के लोगों का उग्र प्रदर्शन देख पुलिस को पसीना आने लगा। काफी देर तक नारेबाजी करते हुए सड़क को जामकर प्रदर्शन किया गया। इस बीच आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में सड़क जाम समाप्त हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान प्रभावती देवी, नरसिंह, राजेश, विजय अग्रहरी, रंजीत, रामअवध, जय प्रकाश, सुरेश सहानी, सीपी यादव, अनिल कुमार, विनय कुमार, शैलेश मद्धेशिया, गोलू वर्मा, विंद्रावती देवी, इसरावती, कमलावती देवी, चांदनी, कुसुमलता, मीरा देवी, मेवाती देवी, सुगंधा देवी, सुमन, हौसीला देवी, अनुष्का के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें