फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला देखने गए युवक की गड्ढे में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक बाजार थाना क्षेत्र के पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव के रहने वाले 19 वर्षीय युवक की बीती रात गहरे गड्ढे में गिर कर डूब जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पिपरिया गुरु गोविंद राय निवासी राजेश पुत्र जगदीश गांव में ही दुर्गा मंदिर परिसर में रामलीला देखने गए थे। जब रात को रामलीला करीब एक समाप्त हुई तो सब लोग अपने घर जाने लगे। उसी दौरान राजेश भी अपने घर जाने के लिए चला लेकिन रात के अंधेरे में दिशा भ्रम होने के कारण घर जाने का रास्ता भूल दूसरे टोले पिपरिया मानिक राय चला गया। सड़क से आगे बढ़ते हुए पिपरिया मानिक राय गांव से सटे नहर के पास एक गहरे गड्ढे के पास चला गया। जहां रात के अंधेरे में कुछ समझ नहीं पाया और पानी से भरे गहरे गड्ढे में मुंह के बल गिर गया। जिससे डूबकर उसकी की मौत हो गई। सुबह जब गांव के लोग मवेशी नहलाने नहर की तरफ गए तो पास स्थित गड्ढे में शव दिखा। लोगों ने उसकी पहचान गांव के ही राजेश के रूप में की। मौके पर उपस्थित लोगों ने राजेश के परिजनों से इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर आए। राजेश की मौत से घर वालों को रो रोकर बुरा हाल था। पिता जगदीश ने बताया कि राजेश की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। वह मूक वधिर था। कुछ कहने सुनने में असमर्थ था। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें