फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल भेजने के लिए रखा 140 बोरी धान बरामद, तस्कर फरार

Thu, 30 Nov 2023 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। परसामलिक थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सेवतरी में मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे संयुक्त टीम ने मय फोर्स के साथ छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने तस्करी के लिए रखी 140 बोरी लावारिस धान बरामद किया। छापेमारी के दौरान गांव मे हड़कंप मच गया। तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी चौकी खास गांव में तस्करी के लिए धान की बड़ी खेप रखी गई है। तस्कर रात में धान को सीमा पार करने के फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए बुधवार की रात करीब 1:30 बजे नौतनवां नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव व नवीन मंडी समिति आशीष कुमार नायक, परसामलिक थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद, सेवतरी चौकी प्रभारी ओम जीत पटेल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लावारिस हालत में रखा 140 बोरी धान बरामद किया।
नौतनवा नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेवतरी गांव में छापेमारी कर तस्करी के लिए रखा एक सौ चालीस बोरी धान लावारिस में बरामद कर अग्रीम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें