फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.40 लाख की ठगी

Sun, 27 Jul 2025 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। स्थानीय कस्बे के दो युवकों को विदेश भेजने का झांसा देकर 1.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। फर्जी वीजा व टिकट देकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ग्राम सभा मेदिनीपुर सहजगंज निवासी अब्दुल हुसैन व रामसमुह प्रजापति बताया कि बीते माह विदेश भेजने के नाम पर चौरीचौरा गोरखपुर के राघोपुर चौराहे पर एक ट्रेवेल एजेंसी संचालक ने ऑफिस पर बुलाया 1.40 हजार लिया। वीजा व टिकट देकर दिल्ली भेज दिया।
दिल्ली में 15 दिन तक हम लोग रहे तो पता चला कि फर्जी वीजा दिया गया है। किसी तरह घर आए और उससे फोन पर बात करने पर वह फोन नहीं उठा रहा है।किसी तरह बात हो भी जा रही है तो गाली देना शुरू कर दे रहा है। जब हम लोग उसके चौरीचौरा ऑफिस पर गए तो बंद पड़ा मिला। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें