फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोग्य मेले में 1368 मरीजों का किया गया इलाज

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे आयोजित सिसवा मुख्यमंत्री आरोग्य मेले मे  मरीजों की जांच करते चिकित
विज्ञापन
महराजगंज। सभी पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 1368 मरीजों के सेहत की जांच की गई। मेले में आने वाले ज्यादातर मरीज एंटी फंगल दाद, खाज, खुजली, बुखार, खांदी, शुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित मिले। सभी को दवा के डॉक्टरों ने परामर्श दिया।
विज्ञापन

सिसवा बाजार और अड्डा बाजार और पैसिया बाबू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में 102 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर अपना उपचार कराया और दवाएं लीं। डॉक्टरों ने मेले में आए रोगियों को आवश्यक जांच कराने के लिए भी सुझाव देकर सीएचसी भेजा।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार,
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में विभिन्न रोगों के 23 मरीज आए। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. राधेश्याम, फार्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता व मनीष प्रजापति उपस्थित रहे। इस दौरान 10:50 बजे सेमरहवा निवासी कमलावती देवी (50) पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पुराने चोट के दर्द का इलाज डॉक्टर ने किया है। दवाएं भी अस्पताल से मिल गईं है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्या सागर ने बताया कि अस्पताल में दवाएं और जांच की सुविधा उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार,
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार में आयोजित आरोग्य मेला में 51 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें गर्भवती महिलाएं, सर्दी, खांसी बुखार, बीपी और शुगर के मरीज अधिक रहे। फॉर्मासिस्ट सुदामा यादव मरीज देखकर दवा दे रहे थे। जेएनएम शीला सिंह गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही थी। एलटी संजय कुमार, एएनएम सुमन सिंह, प्रदीप अपने काम में जुटे थे।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैसिया बाबू के आरोग्य मेला में कुल 28 मरीज आए। डॉक्टर प्रवीण कुमार अपने कक्ष में बैठकर मरीज देख रहे थे। उनके अनुसार गर्मी के सीजन में होने वाले एंटी फंगल दाद, खाज, खुजली के मरीज अधिक आ रहे हैं। राजधानी की सरोज ने बताया कि उन्हें बुखार है। डॉक्टर ने जांच करके उन्हें दवाइयां दी। बैरिया बाजार की रुचि ने बताया कि उन्हें कमजोरी है, इलाज करा कर लौट रही है। फॉर्मासिस्ट मनोज शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेला में इलाज कराने कुल 28 मरीज आए। एलटी अरविंद कुमार और गणेश गुप्ता रहे।
आरोग्य मेले में उमड़े मरीजों का इलाज कर दी गईं दवाएं
नौतनवा। नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने पेट दर्द से पीड़ित सैफ अली खान और कमर दर्द से पीड़ित बगहा निवासी शबनम खातून को दवा देकर परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. राजीव कुमार शर्मा, फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, जीएनएम निशा, एएनएम आरती सिंह, एलटी तरुण तिवारी, वार्ड ब्वॉय दिलीप पांडेय, स्वीपर शंकर पर मौजूद रहे। संवाद
सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
फरेंदा। जिले के सभी पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया। मेले में तपती धूप व बदलते मौसम के कारण रक्तचाप व शुगर के साथ हाईपरटेंशन के मरीजों की संख्या में अधिक रहे। सभी मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। फरेंदा में कुल 107 मरीज पहुंचे। आरोग्य मेले का औचक निरीक्षक करने पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी नवनाथ प्रसाद ने अस्पताल की साफ-सफाई के साथ मरीजों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में कुल 37 मरीज पहुंचे। डॉक्टर सीबी पांडेय व फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने जांच कर दवाएं दी। अस्पताल पर शुगर के मरीज कुर्बान, राजेंद्र, सुधीर, कैलाशनाथ पहुंचे। वहीं तेज धूप के कारण सूरज, आयुष, विनय, अजय, जतन को चर्म रोग व रामप्रीत को आंख में एलर्जी की समस्या रही। हंसराज, सुभाष, अंजली को पेट में दर्द की समस्या को लेकर पहुंचे थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में कुल 31 मरीज पहुंचे। उदितपुर की 18 वर्षीय अनुराधा, स्वामीनाथ 55 वर्ष को तेज बुखार व खांसी की समस्या रही। वहीं सीता को गैस व सर्दी जुकाम के पीड़ित पहुंचे। 52 वर्षीय प्रमोद को उल्टी दस्त की शिकायत रही। सभी मरीजों का फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी ने दवाएं दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में कुल 39 मरीज पहुंचे। जिसमें सर्वाधिक मरीज उच्च रक्तचाप के साथ शुगर के मरीज रहे। सभी मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

वर्जन
आरोग्य मेले के दौरान जिले भर में 1368 मरीजों के सेहत की जांच की गई। सभी दवा के साथ ही उचित परामर्श दिया गया।
- केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें