फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किए गए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों की आमदनी बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए रविवार को विभागीय कर्मचारियों को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान उप निदेशक कृषि गणेश प्रसाद दूबे में बताया कि सरकार की तरफ से किसानों की आमदनी बढ़ाकर उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए कई योजना संचालित की जा रही हैं। इसके लिए किसानों को भी खेती के तौर-तरीके बदलने होंगे। इसके लिए नावार्ड की तरफ से भी योजना संचालित की जा रही है। किसानों की उबड़-खाबड़ व ऊसर पड़ी भूमि को समतल कराकर उत्पादन बढ़ाने की तैयारी है। किसानों की भूमि में सुधार कराकर उसमें ‘प्रदर्शनी खेती’ कराई जाएगी। इसके बाद उत्पादन में अंतर की जानकारी दी जाएगी।
अधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी कर्मचारी क्षेत्र में जाकर किसानों को जैविक खेती के प्रेरित करें। ताकि वे अपनी जमीन से बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। वहीं, प्रगतिशील किसान नागेंद्र पांडेय ने जैविक खेती करने के तौर तरीकों के बारे में कर्मचारियों के विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बर्मी कंपोस्ट खाद के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में उप निदेशक कृषि के अलावा जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अवधेश कुमार, कृषि वैज्ञानिक बीबी सिंह, जयकिशन प्रसाद, धीरेंद्र कुमार सिंह, मोतीलाल, निखिलेश व प्रगतिशील किसान नागेंद्र पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें