फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रायल में 13 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को आयोजित ट्रायल में 35 खिलाड़ी हुए शामिल
विज्ञापन

महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराजगंज स्टेडियम में शनिवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स चयन ट्रायल आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 35 धावकों ने दमखम दिखाया।
110 मीटर हर्डल और तिकूद (ट्रिपल जंप) में कोई खिलाड़ी मानक पर खरा नहीं उतरा, इसलिए इन दो इवेंट में चयन नहीं हो सका। शेष अन्य में श्रेणियों में 13 का चयन हुआ। स्टेडियम कोच आसिफ एकबाल ने बताया कि चयन सूची के अनुसार 100 मीटर दौड़ में रामसागर, 200 मीटर में सरफुद्दीन, 400 मीटर में अंकित यादव, 800 मीटर में प्रमोद पवन, 1500 मीटर में सुधीर और रामकिहुन, 3000 मीटर में अभिषेक साहनी और विक्रम, 400 मीटर में मुन्ना का चयन हुआ।
विज्ञापन

फील्ड इवेंट में लंबी कूद में विशाल यादव, ऊंची कूद में अमित, गोला फेंक में दीपेन्द्र गौड़, चक्का फेंक में शिवसागर, भाला फेंक में कृष्णा यादव और 10000 मीटर वाकिंग में आर्यन उमर ने बाजी मारी। चयनित सभी खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिता में महराजगंज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
इटावा में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा का चयन ट्रायल शनिवार आयोजित किया गया जिसमें 13 का चयन किया गया। राज्य स्तरीय खेलने से पहले यह मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें