फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1280 उज्ज्वला कनेक्शन धारक विभाग के रडार पर

Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के 1280 उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारक पूर्ति विभाग के रडार पर हैं। ये वे लाभार्थी हैं, जिन्होंने योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन तो प्राप्त किया, लेकिन कनेक्शन देने के बाद पूरे वर्ष सिलिंडर रिफिल ही नहीं कराई। जबकि विभाग ने योजना के तहत दीपावली में निशुल्क गैस रिफिल बुकिंग का लाभ भी दिया था।
विज्ञापन

अब नए वित्तीय सत्र से इन्हें योजना से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, जिससे अन्य को लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर का कनेक्शन लेकर रिफिलिंग न कराने वाले लाभार्थियों को पूर्ति विभाग योजना से बाहर करने की तैयारी में है। विभाग ने ऐसे 1280 लाभार्थियों काे चिह्नित किया है, जिनके कनेक्शन निरस्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
उनके स्थान पर नए पात्रों का चयन कर उज्ज्वला योजना का कनेक्शन दिया जाएगा। उज्ज्वला योजना के तहत जिले में 2.47 लाख लाभार्थियों को मुफ्त में कनेक्शन दिया गया है। पूर्ति विभाग की तरफ से लाभार्थियों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। इस दौरान 1280 लाभार्थी ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी सिलिंडर बुक नहीं कराया।
विज्ञापन

विभाग ने माना कि इन लोगों ने कनेक्शन तो हासिल कर लिया, लेकिन उन्हें गैस सिलिंडर की जरूरत नहीं है। मार्च से पहले नाम हटाने और नए लोगों को कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया में विभाग को जानकारी मिली है कि जिले में 1280 ऐसे उज्जवला कनेक्शन धारी हैं, जिन्हें आज तक सिलिंडर की जरूरत नहीं पड़ी। क्योंकि इन लोगों ने कभी रिफिल नहीं कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें