फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1.22 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। बृहस्पतिवार को ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से एक क्विंटल 22 किलो 975 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है।
मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में ठूठीबारी पुलिस, एटीएस सिद्धार्थनगर और एटीएस गोरखपुर की संयुक्त टीम गठित की गई थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने नौवाबारी के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला।
पुलिस ने मौके से नैमुन निशा उर्फ जहांतारा (49) निवासी चैनपट्टी, थाना तरयां सुजान और राजेंद्र गौड़ उर्फ रविंद्र (50) निवासी वार्ड नंबर सात, आजाद नगर, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राजेंद्र गौड़ का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में विशुनपुरा थाने और वर्ष 2023 में बस्ती जिले के रुधौली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ ठूठीबारी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें