फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी नालियां, सड़कें बनीं शहर के मोहल्लों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी नालियां, सड़कें बनीं शहर के मोहल्लों की पहचान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में टूटी नालियां एवं सड़कें कई मोहल्लों की पहचान बन चुकी हैं। नालियां क्षतिग्रस्त हो जाने से गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, इससे शहरवासियों को आवागमन में दिक्कत होती है। शास्त्री नगर, राजीव नगर, अमरूतियां, विस्मिल नगर समेत अन्य मोहल्लों में नालियां एवं सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नगर पालिका प्रशासन इनकी मरम्मत के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है।
राजीव नगर मोहल्ले में आफीसर्स कालोनी के पीछे जाने वाली सड़क के किनारे बनी नाली मोड़ पर टूटी हुई है। नाली में पानी ज्यादा होने पर सड़क पर फैल जाता है। इससे आने जाने वालों को परेशानी होती है। शास्त्री नगर मोहल्ले में यूनियन बैंक के पीछे की सड़क के किनारे बनी नाली भी टूटी हुई है। सड़क भी खराब है। सड़क पर हुए गड्ढों को भरने के लिए ईंट के टुकडे़ डाल दिए गए हैं। रात के समय अगर कोई संभल कर न चले तो दुर्घटना का शिकार हो सकता है। इसी तरह बस स्टेशन के पीछे भी गली में नाली टूटी हुई है। इसके अलावा अमरूतियां, आजाद नगर, विस्मिल नगर में नालियां एवं सड़कें टूटी हुई हैं। इसके चलते लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजीव नगर मोहल्ले के रहने वाले आत्माराम गुप्ता ने कहा कि शहर में नालियाें व सड़कों को दुरुस्त कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। नगर वासियों की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिससे समस्या बनी हुई है। पवन कुमार वर्मा कहते हैं कि निर्माण कार्य के दौरान मानक का ख्याल रखा जाता तो नाली कुछ दिन तक ठीक रहती, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है। गणेश श्रीवास्तव का कहना है कि शहर में बुनियादी सुविधाएं बदहाल है। लोगों की समस्याओं के समाधान की तरफ जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का प्रभार देख रहे अपर एसडीएम राजेश जायसवाल का कहना है कि नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन गंभीर है। जहां तक टूटी नालियों व सड़कों की बात है, तो उसे ठीक कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें