फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलैंड के संरक्षण और संवर्धन पर दिया जोर

Sun, 03 Feb 2019 01:01 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
वेटलैंड के संरक्षण और संवर्धन पर दिया जोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आद्र भूमि दिवस को शनिवार को बर्ड फेस्टिवल डे के रूप में मनाया गया। इसके तहत वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ी रेंज के जगपुर ताल के पास समारोह का आयोजन कर स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को पक्षियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही दूरबीन से पक्षियों को दिखाया भी गया। कार्यक्रम के दौरान आद्र भूमि के संरक्षण व संवर्धन के प्रति बच्चों व ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। 
विज्ञापन


सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सभी रेंजों में बर्ड फेस्टिवल डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौक रेंज के जगपुर ताल के पास जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कप्राथमिक विद्यालय जगपुर व प्राथमिक विद्यालय बीट चेतरा के बच्चे व वनटांगिया समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को 22 प्रजाति के पक्षियों को दिखाया गया तथा उनके बारे में जानकारी दी गई। निचलौल रेंज के दर्जीनियां ताल, हरिहरपुर ताल व श्रीनगर ताल के पास भी पक्षियों को दिखाया गया। डीएफओ ने बताया कि वैटलैंड ही अधिकांश पक्षियों का वास स्थल होता है। सभी का दायित्व है कि वेटलैंड का संरक्षण व संवर्धन करें। हरिहरपुर ताल के पास भी 100 बच्चों को विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को दिखाया। दर्जीनियां ताल के पास भी बर्ड फेस्टिवल डे मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें