फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 12 कर्मी, वेतन व मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 12 कर्मी, वेतन व मानदेय रोका
विज्ञापन

- मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को विकास भवन व अन्य जगहों पर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर कुल 12 कर्मियों के वेतन व मानदेय को रोक दिया गया। परिसर में डस्टबीन न लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि महिला शक्ति केंद्र के निरीक्षण में महिला कल्याण अधिकारी अवकाश पर मिलीं। जिला समन्वयक संध्या देवी व रत्ना तिवारी अनुपस्थित मिलीं। वन स्टाफ सेंटर में स्टाफ नर्स प्रतिभा सिंह व नैना पटेल, कंप्यूटर आपरेटर वासुदेव दीक्षित व केस वर्कर शिखा तिवारी अनुपस्थित मिलीं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय मेें वरिष्ठ सहायक शशांक शेखर तिवारी, राघवेंद्र पटेल, व रिजवानुल्लाह, कनिष्ठ सहायक श्रीप्रकाश सिंह तथा कंप्यूटर प्रोग्रामर कमल मोहन व पत्रवाहक लाल बहादुर थापा अनुपस्थित मिले। स्वत: रोजगार कार्यालय के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था बदहाल दिखी। जिस पर अनुपस्थित कर्मियों के दिसंबर माह का मानदेय व वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आख्या सहित रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं। विकास भवन परिसर में महिला शौचालय को संचालित न किए जाने व परिसर में डस्टबीन न लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी से भी तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें