12,233 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 12,233 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल के अलावा घुघली, रतनपुर, निचलौल, फरेंदा समेत अन्य स्वास्थय केंद्रों पर टीकाकरण हुआ।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि टीकाकरण का ग्राफ बढ़ रहा है। जल्दी ही जिले में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी रामसरन गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र में 23 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 1,700 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 150 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। उधर, सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने चेहरी में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उस समय तक केंद्र पर 39 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। संवाद