फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आपदा में हौसला वालों का पंजीयन करेंगे माध्यमिक के 1.17 लाख विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पूरे वर्ष कराएंगे नामांकन
विज्ञापन

23 जनवरी को दिया जाएगा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस सम्मान
महराजगंज। आपदा के समय लोगों की जान बचाने वालों का हौसला रखने वाले सम्मानित होंगे। इसके लिए शासन ने राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल विकसित किया है जिसमें पंजीकरण की जिम्मेदारी माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को दी गई है।
यूपी बोर्ड को इस अभियान से इसलिए जोड़ा जा रहा है जिससे विद्यार्थियों पर ऐसे लोगों की छाप पड़े और वह भी ऐसे नायकों से प्रेरित हो सकें। जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन होता है इसमें 1.17 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। डीआईओएस की तरफ से इसके अनुपालन का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

आपदा राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों व संस्थाओं को चिह्नित करने और उनके नामांकन की जिम्मेदारी माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को दी गई है। विद्यार्थी अपने क्षेत्र में आपदा के दौरान साहस व सेवा का परिचय देने वाले लोगों की पहचान कर उनका नामांकन कराएंगे। ऐसे लोगों को प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। इसके आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर सालभर नामांकन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

वर्जन
आपदा के समय धैर्य व हौंसला रखकर देश का यूथ आगे बढ़ें इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पंजीयन की जिम्मेदारी माध्यमिक स्कूल के बच्चों को दिया गया है। इसके लिए सभी प्रधानाचार्य को पत्र भेजा गया है।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें