शहर क्षेत्र में 120 सीटों पर होगा छात्रों का नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों के नामांकन के लिए जिले के शहर क्षेत्र के विद्यालयों में 120 सीटें आवंटित की गई हैं। इन सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। बीते 24 अप्रैल को लखनऊ एनआईसी में लाटरी के माध्यम से इन सीटों निर्धारण किया गया है।
यह जानकारी बेसिक शिक्षा परियोजना अधिकारी सरोज गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि बताया कि शहरी क्षेत्र शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अलाभित बच्चों के नामांकन के लिए आवेदन लिए गए थे। इसमें जिले के कुल 183 बच्चों का आवेदन प्राप्त हुआ। सत्यापन में कुल 178 आवेदन सही पाए गए। जिसे विभाग की ओर से एनआईसी लखनऊ भेजा गया। लाटरी के माध्यम से जिले के लिए कुल 120 छात्रों के लिए सीट का आवंटन किया गया है। इस सीटों पर संबंधित छात्रों का नामांकन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से शहर क्षेत्र में 72 स्कूलों को चिह्नित किया गया है। जिसमें छात्रों को दाखिला दिलाया जाएगा।