फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर कमियां मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथों पर कमियां मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन
विज्ञापन

24 घंटे में कमियां दूर कराने की दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सिसवां विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों पर निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने शुक्रवार को दो प्रधानाध्यापकों का अप्रैल माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियाें को 24 घंटे के अंदर दूर कराकर फोटोग्राफ सहित सूचना कार्यालय भेजवाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि कोतवाली ठूठीबारी के उप निरीक्षक अशोक ने निचलौल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय संडा खुर्द और प्राथमिक विद्यालय कटहरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी कि दोनों मतदान बूथों पर की रंगाई-पुताई, रैंप, शौचालय, दरवाजे, खिड़की आदि में कमियां मिलीं हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में जिन विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां के प्रधानाचार्यों को विद्यालयों के भवनों में शौचालय, विद्युतीकरण, रैंप, हैंडपंप, फर्नीचर, दरवाजे, खिड़की आदि की व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा भी कई बार कार्यालय स्तर से बूथ पर कमियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद भी दो बूथों पर कमियां मिलीं हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि संबंधित प्रधानाध्यापकों द्वारा निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने और लोकसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में रुचि ने लेने के आरोप में संबंधित प्राथमिक विद्यालयों में बने दोनों बूथों के प्रधानाध्यापकों का अप्रैल माह का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया है। संबंधित प्रधानाध्यापकों को 24 घंटे में कमियां दूर कराकर फोटो सहित सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें