फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के सामने एक वृक्ष लगवाने का सीडीओ ने दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास के सामने भी होगा पौधरोपण
विज्ञापन

सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को दिया निर्देश
जिले में 1118 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई प्रथम किस्त
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में वर्ष 2018-19 में बनने वाले पीएम आवास के सामने एक पौधा लगवाने के लिए सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है। जिले के 1118 लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत रकम भेजी गई है। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारियों को निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बताया कि जिले में कुल 3561 प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने का लक्ष्य है। इसमें 1118 लाभार्थियों के खाते में रकम भेजी गई है। जुलाई माह के अंत तक लक्ष्य के सापेक्ष सभी लाभार्थियों के खाते में रकम भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री आवास के सामने एक पौधा लगाया जाए तो जिले में चल रहे पौधरोपण अभियान को सफल बनाया जा सकता है। पौधरोपण कराने से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। अगर प्रधानमंत्री आवास के सामने पौधे लगाए जाए और पेड़ की सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित लाभार्थियों को दी जानी चाहिए। इससे पौधे को आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के जिन लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त भेजी गई है, उनके आवास की ले-आउट तैयार कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की सूचना अपडेट कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें