फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव सहित चार कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शनिवार को धानी ब्लॉक मुख्यालय तथा धानी ब्लॉक के हथिगढ़वा पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। पंचायत पर अवैध कब्जा व गंदगी देख ग्राम सचिव व तीन सफाई कर्मियों को निलंबित करने और धानी ब्लॉक पर गैरहाजिर मिले पांच ब्लाक कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जबकि सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि तो खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाई।
डीएम जब उक्त पंचायत भवन पर पहुंचे तो वहां अवैध कब्जा व गंदगी देख भड़क उठे, पंचायत पर कोई भी ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी नहीं मिला। डीएम ने बीडीओ धानी को सूचना देकर बुलवाया। पंचायत भवन की स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सचिव व सफाई कर्मी गांव में कभी कभी आते हैं। सफाई कर्मी शादी विवाह में सूूचना देने पर आते हैं। इस पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र यादव, तथा तीन सफाई कर्मी धनराज, प्रतिमा पाठक व विवेेेका पाठक को निलंबित करने का निर्देश दिया। जबकि सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमेशचंद श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि व बीडीओ विमलेश्वर त्रिपाठी को फटकार लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी करीब एक बजे खंड विकास कार्यालय धानी का निरीक्षण किया तथा उपस्थित पंजिका कर अवलोकन किया तो रजिस्टर पंजिका पर एपीओ अंकिता श्रीवास्तव, तकनीकी सहायक नंदकिशोर गुप्ता व दीनानाथ तथा लेखाकार अरविंद कुमार पाठक व विश्राम अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चकबंदी कार्यालय के भी एक कर्मचारी का वेतन बाधित
डीएम ने शनिवार को चकबंदी कार्यालय फरेंदा कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां पर रितेश कुमार सिंह नामक कर्मचारी माह फरवरी तथा मई में अनुपस्थित मिले, जिस पर स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। बंदोबस्त अधिकारी चंकबंदी को प्रतिदिन शिविर लगाकर जन समस्याओं का निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन


गेहूं तौल की जांच तहसीलदार को सौंपी
डीएम ने सहकारिता समिति कानापार पर गेहूं तौल का जायजा लिया। वहीं पर सचिव द्वारा शिकंदराजीतपुर निवासी सुधीर तिवारी से खरीदे गए 72 कुंतल गेहूं पर संदेह व्यक्त करते हुए तहसीलदार को जांच सौपी तथा रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें