फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के सामने चौकीदारों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर ग्रामीण चौकीदार संघ के जिला इकाई पदाधिकारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष बालेखान ने कहा कि जिले में चौकीदार विभिन्न थानों में कार्य करते हैं। चौकीदारों की दशा बंधुआ मजदूरों की भांति है। परेशानी झेल रहे ग्रामीण चौकीदार केवल 50 रूपये प्रतिदिन की मजदूरी पर कार्य करने को मजबूर हैं। इस महंगाई के जमाने में चौकीदारों को परेशानी होती है। चौकीदारों की आर्थिक दशा खराब हो रही है। इस मामले को लेकर कई बार आवाज उठाया गया लेकिन काई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी चौकीदारों को व्यवस्था के अनुसार सेवा शर्तों में सुधार किया जाए और बिहार सरकार की तरह यहां भी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। ग्रामीण चौकीदारों का आयोग बोर्ड का गठन किया जो चौकीदार के हित में काम करें। ग्रामीण चौकीदारों का वेतन महंगाई के हिसाब से लगाया जाए जिससे परिवार के भरण पोषण में आसानी रहे। ग्रामीण चौकीदारों का पांच लाख का दुर्घटना बीमा किया जाए। इस मौके पर संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव शिव कुमार कन्नौजिया, प्रदेश सचिव जमाल अहमद, सोधई यादव, शिवराज, अशफाक, रामनयन, विरेंद्र यादव, रामनाथ शर्मा, नाथू प्रसाद गुप्ता, बबलू, महेश यादव, कोदई यादव, मातेश्वर, गोरख पांडेय, हबीब,समसुद्दीन, समसुददीन, इंदल, रामप्रीत, प्रवीण, जनार्दन, सूर्यलाल, बहादुर, हनीफ, सेक, बृहस्पति, राम उदित, रामजीत, इंद्रजीत, रामप्यारे, रोहित, रामअवध, चंद्रभूषण, अखिलेश, अनिरूद्ध प्रसाद, जितेंद्र, भीम प्रसाद, केदार नाथ, शंकर, कुलबुल, फुल कुमारी, उर्मिला, लीलावती, अमरावती, कमलावती, कौशिल्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें