फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल से आ रहा 114 बोरी मक्का बरामद, तस्कर पिकअप छोड़ भागा

Mon, 03 Mar 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/खनुआ। नेपाल से मक्के की तस्करी तेज हो गई है। रविवार को सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने नेपाल से आ रहा पिकअप पर लदा 114 बोरी मक्का बरामद किया। सुरक्षा कर्मियों ने बरामद मक्के को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट वरुन कुमार ने बताया कि सुंडी बीओपी के जवान गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 526/25 के पास आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पोस्ट मास्टर टोला के पास नेपाल से मक्का आ रहा है। सूचना पर अमल करते हुए टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि पिकअप आ रहा है। पिकअप रोककर तलाशी ली गई तो 114 बोरी मक्का बरामद हुआ।
आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। अग्रिम कार्रवाई के लिए पिकअप और मक्का नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया। सुरक्षा कर्मियों की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। खासकर पगडंडियों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

दोगुने लाभ के चक्कर में पा हो रहा सरहद : सूत्रों के मुताबिक, बाॅर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती होने के दौरान तस्कर पगडंडियों के रास्ते कैरियर की मदद से साइकिल या बिना नंबर प्लेट की बाइक से मक्के की खेप को धीरे-धीरे बाॅर्डर पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचा देते हैं। अगर थोड़ा भी सुरक्षा एजेंसियों से चूक हुई तो फिर तस्कर मुख्य नाका के रास्ते ही पिकअप से मक्के की खेप को भारत पहुंचा देते हैं।
हालांकि, बाॅर्डर पर इस धंधे को रोकने के लिए तैनात कई सुरक्षा एजेंसियां अभी मामले से अंजान बनी हुई हैं। बातचीत के दौरान कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया की नेपाल में 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो की दर से मक्का मिल जाता है।
भारत लाने पर इसकी कीमत 110 से 160 रुपये प्रति किलो हो जाती है। पगडंडियों के रास्ते से 12 से 15 पिकअप ब्राजील के मक्के की खेप को नेपाल राष्ट्र से तस्करी कर भारत लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें