कार्यक्रम स्थल पर बने मंच का जायजा लेते विधायक आैर भाजपा जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले के चौक बाजार आएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। सड़कों की भी साफ-सफाई की गई है।
प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल के मुताबिक 11.55 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पर्यटन विकास की योजनाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न मार्गों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 1.10 बजे सोनाड़ी देवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री यहां 1.30 बजे तक रहेंगे। इसके बाद 1.40 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 1.45 बजे चौक बाजार से रवाना होंगे। बदले मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। आसपास के स्थलों की फॉगिंग भी की गई है। सीएम के कार्यक्रम जिले के अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, सीडीओ पवन अग्रवाल, एएसपी आशुतोष शुक्ला, सीओ रणविजय सिंह, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने किया। वहीं भाजपा जिला जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ला, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया समेत अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ने बताया कि व्यवस्था को बेहतर कर दिया गया है। निचलौल, सिसवां, सदर, मिठौरा, फरेंदा, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 550 सफाई कर्मी लगाए गए हैं। इसके अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई विभागों के अधिकारी लगे हुए हैं।