फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 11 लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 11 लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक संक्रमण के कुल 14,781 मामले सामने आ चुके हैं। 14,577 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 146 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, सक्रिय केस 58 हैं। इनमें से 26 लोग होमआइसोलेशन में हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1,420 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि कोरोना के नए मामलों में कमी आई है, लेकिन बचाव के प्रति सभी को सजग रहने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

-------
6,908 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 6,908 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि महिला अस्पताल समेत जिले के 50 केंद्रों पर टीका लगाया गया। यहां तैनात कर्मियों ने लोगों को समय से दूसरा डोज लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें