फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी-विजिल एप पर मिलीं 11 शिकायतें, तीन का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सी-विजिल एप पर मिलीं 11 शिकायतें, तीन का निस्तारण
विज्ञापन

- निर्वाचन अधिकारी के स्तर से दो तथा जिला स्तरीय समिति के स्तर से छह शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई
महराजगंज। जिले में निर्वाचन की रफ्तार जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे- वैसे सभी प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। निर्वाचन में व्यय व आचार संहिता से जुड़ी शिकायतों के लिए विकसित किए गए सी विजिल एप पर कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से तीन का निस्तारण किया गया है। शेष आठ शिकायतों में से सही न मिलने की दशा में दो निर्वाचन अधिकारी के स्तर से तथा छह जिला स्तरीय समिति की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्रयास शुरू किए गए हैं। क्षेत्रों में उड़नदस्ता टीम व स्थायी निगरानी टीम भी सक्रिय है। निर्वाचन में व्यय एवं आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित मामले केे तीव्र निस्तारण के लिए सी विजिल एप को विकसित करते हुए जिला स्तरीय जिम्मेदारों को लगाया गया है, जिससे शिकायतकर्ता की समस्याओं का 100 मिनट में निस्तारण हो सके। धीरे-धीरे ही सही एप को लेकर लोगों में जागरुकता आ रही है। रविवार तक जिले में कुल 11 शिकायतों को दर्ज किया गया है, जिसमें से सदर विधानसभा की दो एवं सिसवा विधानसभा की एक शिकायत का निस्तारण किया गया है। शेष आठ शिकायतों को सही न पाए जाने पर उसे हटाया गया है। सी विजिल एप के नोडल अधिकारी सवींद्र सिंह ने बताया कि अब तक प्राप्त होने वाले 11 में से तीन शिकायतों का निस्तारित किया गया है। शेष आठ शिकायतें सही नहीं मिली, जिससे उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें