: नौतनवा स्थित गुरुद्वारा पर लोहड़ी का पर्व मनाते सिख समुदाय के लोग।
नौतनवा। नगर स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में सिख समुदाय के लोगों ने मंगलवार की शाम भजन व कीर्तन के बीच बड़े ही हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और घंटों डांस किया। लोहड़ी की संध्या शाम 7 बजे से संगत के पुरुष, महिलाओं एवं बच्चे धीरे-धीरे कर गुरुद्वारा पर एकत्रित होना शुरू हुए। इसके बाद समुदाय के अनुयायियों ने गुरुद्वारे के बाहर अग्नि को रेवड़ी व लावा आदि समर्पित करते हुए उसके इर्द-गिर्द घंटों नाच-गाना कर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। दरबार में भव्य शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। संगत के सदस्यों ने गुरबाणी का पाठ तथा प्रभु की अरदास कर सुख, शांति व समृद्धि बने रहने की कामना की।
देर रात प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, अनुप्रीत कौर, सोनू गांधी, इंद्रपाल सिंह, ईश्वरपीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, करमजीत सिंह, सतपाल सिंह, तजिंदर पाल, जसप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरमिंदर, ऋषि सिंह, अनमोल सिंह मौजूद रहे।