फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के दौरान अवैध शराब वितरण पर नजर रखेगी उडनदस्ता टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में शराब वितरण पर नजर रखेगा उड़न दस्ता
विज्ञापन

जिले पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए गठित हैं 15 उड़न दस्ते
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए गठित 15 उड़नदस्तों में शामिल अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रशिक्षित किया गया। कहा गया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। दस्तों में शामिल लोग नकदी के आदान-प्रदान के साथ ही शराब वितरण पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षक परियोजना अधिकारी राजकरन पाल ने उड़नदस्तों टीम के लोगों को बताया कि हर विधान सभा के लिए गठित 3-3 टीम के लोग 8-8 घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी करेंगें तथा अपने अपने विधान सभा क्षेत्र में आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएंगे। समय समय पर निर्वाचन संबंधी प्राप्त निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम केे लोग क्षेत्रों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब वितरण, अवैध नकदी के आदान प्रदान करने, अन्य संदेहास्पद गतिविधियों पर भी नजर रखेगी। अगर कहीं से भी आचार संहिता का उलंघन होता दिखे तो तत्काल अपने एसडीएम, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट से अवगत कराएं। यह भी कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। इसका भी ध्यान रहे कि कोई धारा 144 का उलंघन न करने पाएं। अगर कोई किसी मतदाता को प्रभावित करने के लिए ऐसी कोई गतिविधि करें तो उस पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। जिले में आचार संहिता का पालन कराने की तैयारी चल रही है। प्रशिक्षण में सभी 15 टीमों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। प्रत्येक टीम में तीन पुलिस कर्मी सहित पांच लोगों को नामित किया गया है। इस टीम के अलावा सभी 17 थाना टीम के लोगों को भी प्रशिक्षण दिया गया। थाना टीम को भी आचार संहिता का कड़ाई पालन कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें