फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से टकराई बाइक, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थर से टकराई बाइक, दो घायल
विज्ञापन

नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव खैराटी में बुधवार की सुबह बाइक से स्कूल जा रहे दो लोग वाहन अनियंत्रित होने से सड़क किनारे लगे पत्थर से टकरा जाने से गिरकर घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में पीएचसी नौतनवां पहुंचाया गा। जहां एक युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों के मुताबिक सुबह 9.30 बजे खैराटी निवासी राजेंद्र पासवान (23) अपनी बाइक पर हेलमेट लगाए बगैर सवार होकर अपने चचेरे भाई संतोष पासवान (15) को बैठाकर गांव के ही एक ही स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। वह स्कूल के समीप पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पत्थर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्कूल प्रशासन एवं ग्रामीण दोनों घायलों को नौतनवां पीएचसी ले गए। जहां राजेंद्र की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। संतोष को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के डॉक्टर एमपी सोनकर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें