फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राज्य स्तरीय कला उत्सव में हिस्सा लेंगे युवा कल्याण के 10 मेधावी

Fri, 08 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की जोन स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का चयन राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए हुआ है। इसके आयोजन की तिथि नहीं आई है। चयनित युवाओं ने अभ्यास तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जोन स्तरीय स्पर्धा में जिले से विभिन्न गतिविधियों में युवाओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर लोक गीत टीम के सदस्यों व फोटोग्राफी वर्ग में जिले को पहला स्थान एवं कहानी लेखन में श्रानवी पटेल को दूसरा स्थान मिला। राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए पहले स्थान वालों का चयन होता है, ऐसे में लोकगीत विधा में आस्था त्रिपाठी, रानी मद्धेशिया, चांदनी शर्मा, सुप्रिया, दीपक कुमार सिंह, विनय कुमार, श्वेता वर्मा, लक्ष्मी शर्मा व दिलीप कुमार का चयन हुआ है। फोटोग्राफी विधा में जयेश शर्मा को पहला स्थान प्राप्त करने पर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें