फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 बोरी चीनी और 18 बोरी गेहूं बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सुंडी से प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापे के दौरान तस्करी के लिए रखी चीनी व गेहूं की खेप बरामद कर उसे जब्त कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एसडीएम नवीन प्रसाद को सूचना मिली कि सुंडी में कुछ लोग हवा भरे ट्यूब में पटरा बांधकर नदी के रास्ते चीनी व गेहूं की तस्करी में लिप्त हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि ट्यूब को रस्सी से नेपाल सीमा की तरफ खींचकर सामानों की तस्करी की जा रही है।
एसडीएम ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं चौकी प्रभारी छोटेलाल के साथ तत्काल मौके पर जाकर जांच की गई, तो सत्यता की पुष्टि हुई। वहीं टीम को अपनी ओर आता देख तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें