एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला
महराजगंज। जिले में शनिवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। अब सक्रिय की संख्या घटकर 4 हो चुकी है। अब तक कुल केस 14,858 हो चुका है। मरने वालो की संख्या 146 है। 14,709 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। रविवार को 792 सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। सभी लोगों को बचाव के प्रति सजग रहने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। समस्या होने पर तुरंत जांच कराने के साथ ही चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दवा का सेवन करें।
2,710 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका
महराजगंज। कोरोना रोधी टीका लगाने की रफ्तार जिले में बढ़ रही है। शनिवार को 2,710 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। वहीं केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने लोगों को दूसरे डोज को लगवाने के लिए जागरूक किया। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी।