मिठौरा। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में गांव के विकास कार्यों को लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 09.16 करोड़ लेबर बजट पास हुआ।
लेबर बजट को लेकर एजेंडे में कुल छह बिंदुओं पर चर्चा की गई। ब्लाॅक प्रमुख मिठौरा उर्मिला गुप्ता ने स्वच्छ पेयजल, निशुल्क बोरिंग, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास जैसे योजनाओं के तहत पात्र और समाज के अंतिम व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ लेने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि आपसी सामंजस्य बनाकर सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर सहयोग करें। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्राम सभाओं के विकास में एक नया आयाम स्थापित कर रही है।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख अमरेंद्र मणि पांडेय, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्त, जिला अध्यक्ष प्रधान संघ अनिल जोशी, विनय पांडेय मौजूद रहे। संवाद