फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप कर MMS बनाया, यौन शोषण में फंसे सपा महामंत्री

Fri, 14 Jun 2013 02:39 AM IST
हरदोई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा महामंत्री ने पहले तो समर्थकों संग मिलकर मेरी आबरू लूटी, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। काफी दिनों तक उसे ब्लैकमेल किया और अब 50 हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन


ये आरोप लगाए उत्तरप्रदेश के हरदोई क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में। मामले की जांच के बाद कोतवाली थाने में सपा महामंत्री सहित चार लोगों के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस अधीक्षक गोविंद अग्रवाल से लिखित शिकायत की कि वीरेंद्र मिश्रा, विशाल सेठ और दो अन्य लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


एक दिन विशाल सेठ ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्नलील वीडियो बना लिया। उसके बाद उसके साथ वह आए दिन जोर जबर्दस्ती करने लगे। उसे नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने उससे 50 हजार रुपये भी ले लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर कोतवाली में विशाल सेठ, वीरेंद्र मिश्रा और अन्य दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण का मामला देर रात दर्ज कर लिया गया। इससे जिले के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


विशाल सेठ सपा के जिला महामंत्री हैं। कोतवाली प्रभारी वीके मिश्रा ने बताया कि आरोप गंभीर हैं। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें