फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस लोअर-2008 का इंटरव्यू टला

Sun, 19 Jan 2014 09:21 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-2008 (लोअर सबऑर्डिनेट) का साक्षात्कार स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


आयोग के सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर अगली सूचना तक इसे स्थगित कर दिया गया है।

दूसरे चरण में 22 जनवरी से 23 फरवरी के बीच प्रस्तावित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार स्थगित किया गया है। लोअर सबऑर्डिनेट-2013 प्रारंभिक परीक्षा स्थगित होने के बाद ही इसकी आशंका व्यक्त की जा रही थी।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिए आदेश में आयोग की लोअर सबऑर्डिनेट भर्तियों के संबंध में हाईकोर्ट के डबल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी है।

डबल बेंच के आदेश में 25 अक्तूबर 2013 को एकल न्यायपीठ द्वारा दिए गए उस आदेश पर रोक लगाई गई थी, जिसमें कोर्ट ने लोअर सबऑर्डिनेट 2008 और 2013 की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों के मामले में दो माह में निर्णय लेने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने शुक्रवार को ही लोअर सबऑर्डिनेट-2013 की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी। इसके बाद से ही लोअर सबऑर्डिनेट-2008 का इंटरव्यू स्थगित होने की बात कही जाने लगी थी।

रविवार को आयोग ने यह फैसला लिया। इस भर्ती के लिए आठ जनवरी से ही इंटरव्यू शुरू है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें