फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दिल लगा बैठी 6 बच्चों की मां, नतीजा दर्दनाक

Tue, 21 May 2013 12:29 AM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इश्क का नशा इस कदर सिर पर सवार हुआ कि न उम्र की सीमा देखी और न धर्म का बंधन। प्रेमी ने दूसरे संप्रदाय की छह बच्चों की मां के साथ एक होने के लिए घर छोड़ दिया।
विज्ञापन


लाखों के जेवरात लेकर निकले तो थे दोनों नई दुनिया बसाने, लेकिन पुलिस की लगातार दबिश ने उनकी नींद उड़ा दी। प्रेमी के खिलाफ जालौन में प्रेमिका के पति ने मुकदमा दर्ज करा दिया।

नौ दिन से एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश भाग रहे प्रेमी युगल ने सोमवार को होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बिजलीघर स्थित श्रीराम होटल में 17 मई की रात 8.25 बजे पहुंचे विजय द्विवेदी(25) ने बहादुरपुर जिला औरैया के नाम से एक कमरा नंबर 27 बुक कराया था। उसने साथ आई महिला को अपनी पत्नी गौरी द्विवेद्वी बताया।

बतौर प्रमाणपत्र उसने एक लाइसेंस की फोटो कापी जमा कराई थी। 20 मई को सुबह 11.30 बजे तक वे कमरे से बाहर नहीं निकले तो वेटर जगाने गया। आवाज देने पर कमरा नहीं खुला।

इस पर उसने कूलर वाली खिड़की से अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए। युवक और युवती पंखे से लटके थे। उसने तत्काल होटल को सूचित किया। सूचना पर एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने दोनों के शवों को उतार तलाशी ली तो लड़के पास से तीन मोबाइल फोन बिना सिम, एक ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, एक कापी मिली। कापी में दोनों के हस्ताक्षरित एक एक नोट लिखा था।

उनसे मिले नंबर पर फोन कर पुलिस ने विजय के पिता को सूचना दे दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि मृतका छह बच्चों की मां है। वह दूसरे संप्रदाय की है। बेटा 11 मई को बीएचएमएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने की कहकर ओरमी मध्यप्रदेश के लिए निकला था।

घर से जेवरात लेकर निकला था प्रेमी  
प्रेमी विजय घर से सात तोले सोने के जेवरात, 55 हजार रुपये, दो एटीएम लेकर निकला था। इसकी जानकारी भी पिता का बाद में चली।

बेटे का पार्सल और मौत की सूचना साथ मिली
मौत की खबर और विजय का भेजा आखिरी पार्सल उसके पिता के पास एक साथ पहुंचे। पिता हरी नरायन दुबे ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे उनको विजय का एक पार्सल मिला।

वह उसे खोल ही रहे थे कि पुलिस ने उनके मौत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्सल में विजय और महिला के कपड़े, विजय की किताबें थीं और एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि वे हल्द्वानी से भोपाल जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला उनके बेटे को ले गई थी। 18 मई से दोनों ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें