फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में भी हो सकते हैं लोस चुनाव: अखिलेश

Sat, 01 Jun 2013 07:59 PM IST
नियामताबाद (चंदौली)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव तीन महीने या छह महीने में किसी भी समय हो सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की तमाम समस्याओं के लिए पूर्ववर्ती मायावती सरकार को दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा कि बिजली समस्या को दूर करने के लिए बिजली के कारखाने लगाए जाएंगे।

इसके लिए उद्योगपतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री जिले के गांव बौरी में शनिवार को पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद की 16वीं पुण्यतिथि पर शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने चंदौली लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए 200 करोड़ की योजनाओं की घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के घोषणा-पत्र को शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। प्रदेश के विकास के लिए कार्य शुरू हो गए हैं।

सपा की सरकार बनने के बाद किसानों व नौजवानों के लिए तमाम योजनाएं शुरू की गई हैं।

किसानों का बीमा पांच लाख रुपये कर दिया गया है। छात्रों को लैपटॉप की सुविधा उपलब्ध कराकर सरकार उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास सरकार कर रही है।

बिजली की समस्या को पूर्ववर्ती सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सरकार में ट्रांसफार्मरों में तांबे की जगह एल्युमीनियम के तार लगाए गए थे जिससे ट्रांसफार्मर फुंक जाते थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जिले से संबंधित लगभग दो सौ करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की। इससे पूर्व गंजी प्रसाद के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें