फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेस की अंतिम तिथि बढ़ी

Fri, 15 Mar 2013 12:23 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पोस्ट ग्रेजुएट इंट्रेंस एग्जाम(यूपीपीजीएमईई)-2013 की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई है। इस तिथि को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च शाम पांच बजे तक थी। प्रवेश परीक्षा के संयोजक केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के हेड प्रो. ए.के.सिंह ने बताया कि छात्रों की मांग थी कि नीट पीजी (नेशनल एलिजबिलिटी एंड एंट्रेस टेस्ट) परीक्षा देने और यूपीपीजीएमईई के कारण वो लोग संशय में थे। इससे काफी संख्या में छात्र फॉर्म नहीं भर पाए।

इसी के बाद शासन से वार्त्ता होने पर ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 मार्च से 18 मार्च शाम पांच बजे तक कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राएं क्रेडिट कार्ड से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें