फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नहीं मिले तो लूट लिए लैपटॉप

Mon, 07 Oct 2013 09:29 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी तामझाम और सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी साबित हुई जब लैपटॉप न मिलने से नाराज कुछ नाराज छात्रों ने सीएम अखिलेश यादव के जाते ही जमकर बवाल काटा और लैपटॉप से भरी पेटी ही लूट ली।
विज्ञापन


प्रशासन का दावा है कि पेटी में 17 लैपटॉप थे। संगम नगरी के परेड ग्राउंड में रविवार को आयोजित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ।

55 छात्रों को अपने हाथों लैपटॉप देने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री लौटे, लैपटाप से वंचित छात्रों ने लूटपाट शुरू कर दी। छात्रों ने पंडाल में मौजूद कुर्सियां तोड़ दीं और मंच पर चढ़कर तोड़फोड़ मचाई।

पुलिस फोर्स नहीं रहने के कारण छात्रों ने एसडीएम सदर शत्रोहन वैश्य को घेर लिया। एसडीएम ने मौके पर जाकर कुछ छात्रों को लैपटॉप दिलाया।

मुख्यमंत्री के आने से पहले लगातार घोषित किया जा रहा था कि कार्यक्रम शुरू होते ही विभिन्न सेक्टरों में कतार में बैठे छात्र-छात्राओं को पंक्ति प्रभारी और सेक्टर प्रभारी लैपटॉप का वितरण करेंगे लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही किसी पंक्ति में लैपटॉप तो किसी में सिर्फ कैरीबैग बांट दिए गए।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं से पहले ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करा लिए गए थे। जिन्हें लैपटॉप नहीं मिला, उन्हें लगा कि प्रशासन ने धोखा किया है। छात्र लैपटॉप मांगने लगे लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था।

इसके बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों नेे मंच पर चढ़कर माइक तोड़ दिए, कुर्सियां पलट दीं और हंगामे के बीच लैपटॉप की पेटी लूट ली।

लैपटॉप लेकर छात्र इधर-उधर भाग खड़े हुए। एक सफाई कर्मी भी लैपटॉप लेकर भाग रहा था, कुछ लोगों ने उसे पकड़ पीट दिया। छात्रों को रोकने या समझाने के लिए मौके पर कोई अफसर नहीं पहुंचा।

लैपटॉप के लिए एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कालेज में भी छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। गुस्साई छात्राओं ने कैंपस में खड़ी कई बसें तथा अन्य वाहन में तोड़फोड़ मचाई। छात्राओं ने जाम भी लगाया।
विज्ञापन


एसडीएम ने कुछ लैपटॉप बंटवाए

आधा घंटा हंगामा करने के बाद छात्रों ने वहां पहुंचे एसडीएम सदर शत्रोहन वैश्य को घेर लिया। एसडीएम ने सेक्टर प्रभारियों को बुलाकर कुछ लैपटॉप बंटवाए।

बाकी छात्रों से कहा गया कि उनका लैपटॉप कॉलेज में पहुंचा दिया जाएगा। लैपटॉप के लिए कई छात्र-छात्राओं की आंखें छलक आईं।

हालांकि डीएम राजशेखर का दावा है कि आयोजन स्थल पर सभी को लैपटॉप मिल गए हैं। कुछ को कैरीबैग नहीं मिला, वह स्कूल में पहुंच जाएगा।

किसी को लैपटॉप तो किसी को कैरीबैग नहीं

सेक्टर 13 में बैठे एडीसी के 28 छात्रों और सेक्टर 12 में बैठीं एडीएसी की तकरीबन 20 छात्राओं को लैपटॉप नहीं मिला।

सेक्टर आठ एवं सेक्टर 12 में बैठे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिले तो कैरीबैग नहीं मिला।

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के तकरीबन 21 छात्रों को लैपटॉप नहीं मिला। वहां एक हजार से अधिक ऐसे छात्र-छात्राएं थे, जिन्हें लैपटॉप या कैरीबैग नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें