फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्षपुर के मजरा झरपुरा में रविवार को घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्षपुर निवासी भजनलाल का 23 वर्षीय पुत्र जगदीश की किसी बात को लेकर परिवार में आए दिन कलह हो रही थी। परिजनों के मुताबिक रविवार को भी कुछ नोंक-झोक हुई इसके बाद मामला शांत होने पर सभी लोग अपने काम में व्यस्त हो गए। अपराह्न करीब तीन बजे जगदीश अपने कमरे में गया और तौलिया से फांसी का फंदा लगा कर कुंडे से लटक गया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक की एक पुत्री भी है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पर कर्जा था जिसके चलते परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। इसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें