ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पठा विजयपुरा में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। महरौनी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम पठाविजयपुरा निवासी तुलसीराम कुशवाहा (25) पुत्र वीरन कुशवाहा का विवाह दस माह पूर्व ही हुआ था। बीते रोज मंगलवार की दोपहर में उसका घर से अलग होने को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। जिस पर परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद उसकी पत्नी शिवानी अपने मायके बालाबेहट चली गई, जिससे झुब्ध होकर तुलसी ने कमरे में जाकर म्यारी पर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को करीब छह बजे जब परिवार के बच्चों ने उसे खाना खाने की कहने को कमरे के दरवाजे पर गए और आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई, जिस पर परिजनों ने कमरे के दरवाजे किसी प्रकार खोलकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक बहन का इकलौता भाई था और वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता वीरन ने बताया कि उसकी बहू ने अपना डेरा अलग कर लिया था, जिसको लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद बहू अपने मायके चली गई, जिससे परेशान होकर उसके बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक तुलसी का मंगलवार की दोपहर में परिजनों से विवाद हुआ था, जिस पर परिजनों ने उसके साथ मारपीट की थी और विवाद के बाद उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई, जिससे झुब्ध होकर तुलसी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
-कामता प्रसाद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महरौनी।