फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर तेरई फाटक के समीप बुधवार रात में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा निवासी महेंद्र कुशवाहा (19 ) पुत्र गुमान बुधवार देर रात अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से ललितपुर से अपने गांव रहा था। तेरई फाटक पुलिस चौकी के समीप उसकी बाइक कोतवाली अंतर्गत ग्राम धमकना निवासी तिलक यादव (23) पुत्र गुलाब की बाइक से टकरा गई। जानकारी के बाद तेरई फाटक चौकी प्रभारी सुरेश चतुर्वेदी तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर ही महेंद्र की मौत हो गई। वहीं तिलक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें