फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर बिजली गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम गुरयाना में एक खेत में बिजली गिरने से युवक झुलस गया, परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम गुरयाना निवासी धर्मेंद्र जोगी (22) पुत्र काशीराम जोगी शुक्रवार की शाम को करीब सात बजे खेत पर रखी लकड़ी व उपले लेने गया था। जब वह करीब दो घंटे तक वापस नहीं लौटा तो उसका बड़ा भाई जितेंद्र उसे देखने के लिए खेत पर गया, तो धर्मेंद्र जोगी वहां अचेत अवस्था में पड़ा था, उसने देखा कि वह वहां बिजली गिरने की वजह से झुलसा हुआ था। जिस पर परिजन उसे पहले नाराहट अस्पताल ले गए, इसके बाद जिला अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई अनुज ने बताया कि धर्मेंद्र जोगी की शादी करीब तीन वर्ष पहले टीकमगढ़ जिले में हुई थी। उसकी एक डेढ़ वर्ष की बेेटी है और वह दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें