फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम मकरीपुर में खेत पर काम कर रहे एक युवक की हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम मकरीपुर निवासी भागचंद (22) बृहस्पतिवार की देर शाम को करीब साढ़े छह बजे अपने खेत में किसी काम से गया था, इसी दौरान खेतों में निकले हाईटेंशन तार टूटकर गिर गए, जिससे तारों में आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतक के बुआ के बेटे अमर सिंह ने बताया कि मृतक भागचंद की एक बेटी (04) और एक बेटा (7 माह) है और मृतक दो बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें