फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महाराष्ट्र जाते समय ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई ने कहा- मजदूरी करने को जाते समय हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मजदूरी करने को महाराष्ट्र जाते समय चलती ट्रेन से गिरकर 38 वर्षीय चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम लालौन थाना जखौरा की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक के मझले भाई हनुमत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई चंद्रपाल सिंह महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम को वह तालबेहट से महाराष्ट्र जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। ललितपुर रेलवे स्टेशन के समीप वह चलती ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वह रात को मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की थी। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक चार भाईयों में छोटा था और अविवाहित था। थाना प्रभारी जीआरपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें