रनगांव( मड़ावरा) मड़ावरा थाना अंतर्गत ग्राम गिदवाहा में शराब पार्टी के दौरान युवक को पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने 108 एबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी में भर्ती करया।
जानकारी के अनुसार छोटू(20) बुधवार की रात अपने घर के पास बैठा तभी युवक आया और छोटू को शराब पिलाने लिए गांव की शराब की दुकान पर ले गया जहां दोनों ने शराब पी। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया छोटू की मां ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर विपक्षी युवक ने अपने पांच अन्य साथियों को बुलाया इसके बाद सभी 6 लोगों ने मिलकर छोटू को पीट दिया। छोटू की मां का आरोप है कि वह अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाती रही, जिसके बाद बड़ी मुश्किल से उसे हमलावरों से छुड़ाया जा सका। घायल छोटू को परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। संवाद