संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। 55 हजार रुपये कीमत के गांजा के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इसे बेचता था।
थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात को भ्रमण कर रहे थे। ग्राम लड़वारी तिराहा रमपुरा कठवर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध युवक की तलाशी में उसके थैले से एक किलो 100 ग्राम सूखा गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवेंद्र उर्फ संजू राजपूत निवासी ग्राम देवरान बताया। आरोपी ने बताया कि गांजे को वह खरीदकर लाता है और आसपास के गांव क्षेत्र में बेचकर मुनाफा कमाता है। पुलिस के मुताबिक बरामद किए गांजे की कीमत करीब 55 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और न्यायालय में पेश किया।