फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, चार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को बाणाघाट पर बनी पुलिया से अनियंत्रित होकर कार टकरा गई। जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी राहुल, सोहेल खान, वीर, रोहित चौरसिया बृहस्पतिवार को कार से ललितपुर में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात उनकी कार थाना बानपुर क्षेत्र के बाणाघाट पुल के समीप पहुंची थी कि कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई थी। जिससे कार में सवार चारों लोग घायल हो गए थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चारों घायलों को े मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें