फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कमरे में तौलिया के फंदे पर लटका मिला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कमरे में छत के कुंदे पर शहर के मोहल्ला जुगपुरा निवासी 22 वर्षीय शिवम बुधवार की शाम को अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर को शिवम परिजनों के साथ बैठा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। कमरे में पहुंचकर उसने तेज आवाज में टीवी चला दी थी। करीब आधा घंटे बाद जब मां ने उसे आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर छत के कुंदे से तौलिया के फंदे पर शिवम लटक रहा था। आनन फानन उसे फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने बताया कि शिवम की करीब 15 दिन पूर्व उसकी पत्नी मायके चले गई थी। शिवम उसे बुलाने की बात कह रहा था। आशंका है कि पत्नी के मायके चले जाने के कारण आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें