फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजेंद्र आत्महत्या कांड में प्रेमिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। बहुचर्चित राजेंद्र झा आत्महत्या कांड में विवेचना के दौरान प्रेमिका की संलिप्तता उजागर हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बा निवासी राजेंद्र झा (26 वर्ष) परिवार से अलग किराए के मकान में सपना गंधर्व के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। 17 जुलाई को संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका उसका शव मिला था। मामला संदिग्ध होने पर मृतक के भाई अरविंद ने थाने में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने रनगांव निवासी छोटू, चंदन सिंह, सौरभ खटीक, मनीष खटीक, अरविंद सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर में आरोप है कि सपना से प्रेम प्रसंग के चलते वह लोग उससे रंजिश रखते थे। उसको प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते राजेंद्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाया गया। इस मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू की। जिसमें पुलिस को चौकाने वाले तथ्य सामने आए। जिस प्रेमिका के लिए राजेंद्र ने परिवार को छोड़ा था, वही के खिलाफ पुलिस को सबूत मिले। इसके बाद बयान के आधार पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें